फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला नगर निगम में मतदान घटा, 60.01% मतदाता निकले घरों से बाहर

विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम के सकोह वार्ड स्थित पोलिंग बूथ पर कतार में लगे मतदाता। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में पार्षद के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने खास रुचि नहीं दिखाई। नगर निगम में कुल 60.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनावों के मुकाबले 3.59 फीसदी कम रहा। इससे साफ है कि विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए दावे लोगों को रास नहीं आए।
विज्ञापन

धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में कुल 36,800 मतदाताओं में से केवल 22,083 लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव की खास बात यह रही कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। कुल 11,082 महिलाओं (60.70 फीसदी) और 11,001 पुरुषों (59.33 फीसदी) ने वोट डाले।
नगर निगम के वार्ड नंबर-9 (सकोह) में सबसे ज्यादा 73.37 फीसदी वोटिंग हुई। सकोह में हुए भारी मतदान से साफ है कि यहां के मतदाताओं ने बदलाव के लिए वोट किया है। वहीं, वार्ड नंबर-3 (मैक्लोडगंज) में सबसे कम महज 42.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में कैद हुई किस्मत, 31 मई को आएंगे नतीजे
सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही केंद्रों के बाहर कुछ कतारें जरूर दिखीं, लेकिन दिनभर चुनाव को लेकर कोई बड़ा उत्साह नजर नहीं आया। मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को धर्मशाला कॉलेज के साइंस ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है। अब सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं की निगाहें 31 मई पर टिक गई हैं, जब इस चुनावी दंगल के नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन


वार्ड
कुल मतदान
मत प्रतिशत
पिछले चुनाव का मत प्रतिशत

फरसेटगंज 488 70.62% 63.4%

भागसूनाग 1340 70.86% 70.80%
मैक्लोडगंज 630 42.37% 68.90%
कश्मीर हाउस
979 66.19% 75.77%
खजांची मोहल्ला 1075% 51.35% 60.86%
कोतवाली बाजार 1377% 56.55% 53.38%
सचिवालय
931 59.45% 58.84%
खेल परिसर
1129 48.48% 58.12%

सकोह 1648 73.37% 75.19%
शामनगर 1292 55.28% 57.78%

रामनगर
1235 67.60% 67.27%
बड़ोल 1692 63.63% 67.01%
दाड़ी 1404 51.77% 62.60%

कंड 1942 59.19% 59.65%
खनियारा 1981 65.51% 73.98%

सिद्धपुर
1169 63.36% 61.11%

सिद्धबाड़ी 1801 60.93% 56.56%

कुल
22083 60.01% 63.60%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें