फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल की गायनी ओपीडी में अब होंगी तीन विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में हाल ही में डॉ. इंदु ने किया है ज्वाइन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की गायनी ओपीडी में अब तीन विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगी। हाल ही में डॉ. इंदु ने ज्वाइन किया है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों महिलाएं स्त्री रोग संबंधी परामर्श और उपचार के लिए पहुंचती हैं।
अस्पताल की गायनी ओपीडी में गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ-साथ अन्य स्त्री रोगों से संबंधित महिलाएं भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचती हैं। मरीजों की अधिक संख्या के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों पर काम का दबाव रहता है। ऐसे में एक और विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती से ओपीडी में मरीजों की जांच और परामर्श की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अब धर्मशाला अस्पताल के गायनी विभाग में डॉ. प्रतिभा, डॉ. मनीषा और डॉ. इंदु महिलाओं की जांच करेंगी। इसके अलावा प्रसव की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
धर्मशाला अस्पताल में दो-तीन दिन पहले ही गायनी विशेषज्ञ डॉ. इंदु ने ज्वाइन किया है। इससे विशेषज्ञों की संख्या तीन पहुंच गई है। इसके महिलाओं को काफी लाभ मिलेगी और जांच के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, धर्मशाला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें