धर्मशाला कॉलेज के ओडिटोरियम में इंडियन यूनाईटेड राजपूत फेडरेशन की ओर से विजय दशमी पर शस्त्र पूज
-इंडियन यूनाइटेड राजपूत फेडरेशन ने किया शस्त्र-पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। इंडियन यूनाइटेड राजपूत फेडरेशन ने राजकीय कॉलेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया। जिले भर से पहुंचे राजपूत समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों की पूजा की।
समारोह में सेजल गुलेरिया, सौरव, भानू और उनकी टीम ने तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं के शौर्य प्रदर्शन के दौरान पूरा सभागार जय भवानी के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद ऑडिटोरियम से कचहरी तक यूजीसी के विरोध में शोभायात्रा व रैली निकाली गई।
फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि शस्त्र पूजन आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है। इसे लगातार दूसरे वर्ष सफलतापूर्वक मनाया गया। युवाओं के प्रदर्शन ने सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा दी है। अंत में उपस्थित लोगों ने धर्मरक्षा और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
धर्मशाला कॉलेज के ओडिटोरियम में इंडियन यूनाईटेड राजपूत फेडरेशन की ओर से विजय दशमी पर शस्त्र पूज