फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केनोइंग, काइकिंग में ढलियारा कालेज का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अंतर महाविद्यालय केनोइंग और काइकिंग (पुरुष एवं महिला) वर्ग में ढलियारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। सिमरन कुमारी ने के 1-500 और के 1- 1000 मीटर में कांस्य पदक जीते। सोनाक्षी और आंचल ने के 2-500 में रजत पदक जीता। वहीं, पुरुष वर्ग में ध्रुव ठाकुर ने के 1-200 मीटर में रजत पदक जीता और के 2-200 मीटर में ध्रुव और सक्षम ने रजत पदक जीता। के 2- 1000 मीटर में ध्रुव ठाकुर और सक्षम ने कांस्य पदक जीता है। शुक्रवार को महाविद्यालय पहुंचने पर इन विजेताओं का स्वागत किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुशील भारद्वाज ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की ओर से महाराणा प्रताप सागर (पौंग डैम) में आयोजित किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें