-महिलाओं के लिए समर्पित रहा राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले का तीसरा दिन, बाली ने सम्मानित किए विजेता
-
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले का तीसरा दिन महिलाओं के लिए समर्पित रहा। मेला कमेटी ने महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की। म्यूजिकल चेयर में भावना गुप्ता ने प्रथम, अंजना ने द्वितीय और रीमा शर्मा ने तृतीय स्थान पाया।
लेमन रेस में पुष्पा ने प्रथम, इंदु बाला ने द्वितीय और मीना ने तृतीय स्थान पाया। मटका फोड़ में मनु कुमारी ने प्रथम, स्वर्णा देवी ने द्वितीय और नेहा देवी ने तृतीय। जबकि रस्साकशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना ने प्रथम व गुरु कृपा सेल्फ हेल्प ग्रुप ने दूसरा स्थान पाया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम मनीश शर्मा ने कहा कि विधायक आरएस बाली का पूरा सहयोग मिल रहा है। महिलाओं ने रस्साकशी, लेमन रेस, रंगोली, नृत्य व मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरएस बाली की पत्नी भूमिका बाली और बहन डॉ. रति बाली बतौर अतिथि मौजूद रहीं। विजेता महिलाओं को आरएस बाली और उनकी पत्नी ने उपहार भेंट किए।