फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुराना कांगड़ा में भागवत सुन निहाल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
पुराना कांगडा में कलश यात्रा निकालते स्थानीय लोग ।
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथावाचक स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन समस्या नहीं अपितु वरदान है। उन्होंने कहा कि पशु शांत हैं, चिंतित नहीं हैं, बेचैन नहीं हैं। चिंता और बेचैनी के लिए जितना बोध चाहिए, उनमें उतना बोध नहीं है। कथा से पूर्व शहर में कलश यात्रा कथा स्थल से ऐतिहासिक किला परिसर तक बैंड बाजों के साथ निकाली गई। मुख्य यजमान तृप्ता परवान, रमेश असित, अशोक तिवारी, सुमन कौंडल, तुलसी राम मालकड़, सुदर्शन, राकेश मेहरा, सुभाष, रमेश, हैपी पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें