ज्वालामुखी में आदित्यवाहिनी सयुंक्त टीम टेढ़ा मंदिर में पाठ के बाद सामूहिक चित्र में। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी एवं आनंदवाहिनी ज्वालामुखी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन टेड़ा मंदिर परिसर में सोमवार को हनुमान चालीसा का भव्य सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान के गुणगान में लीन हो गए। पूरे मंदिर परिसर में जय बजरंग बली के जयघोष देर तक गूंजते रहे। आयोजकों ने बताया कि इस सामूहिक पाठ का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी था। कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू समाज के अस्तित्व और आदर्शों की रक्षा, भारत की सुरक्षा एवं अखंडता को सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी को राष्ट्र और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। संवाद