धर्मशाला। अभिषेक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रैत के पूर्व छात्र देवांश वैज्ञानिक बने हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में चयनित होने के बाद उन्होंने बीएआरसी में सेवाएं देने का निर्णय लिया है। देवांश, कर्म सिंह के पुत्र और रैत स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देश राज के भतीजे हैं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएससी में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर अभिषेक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य और शिक्षक वर्ग ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
देवांश