फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरिपुर में बिजली बाधित रहेगी

Wed, 05 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में पांच अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र के आवश्यक निरीक्षण के चलते विभाग की ओर से यह कटौती की जा रही है। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि पी एंड टी टीम की ओर से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया जाना है। इस कार्य के चलते सुबह नौ बजे से काम की समाप्ति तक संबंधित सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 33 केवी नगरोटा सूरियां लाइन की विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें