फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डेरा प्रमुख ने किया परौर सत्संग घर का दौरा

Wed, 27 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों मंगलवार को परौर पहुंचे। सूचना मिलते ही हजारों अनुयायी भी यहां पहुंचे। बाबा निजी चौपर से सुबह करीब 9:45 मिनट पर परौर पहुंचे। उन्होंने सत्संग घर के अधीन चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दरंग में 5000 कनाल की भूमि पर बन रहे अन्य डेरे का निरीक्षण किया। डेरा प्रमुख ने परौर सत्संग घर के साथ फोरलेन के निर्माण का भी जायजा लिया। महाराज ने संगत को दर्शन भी दिए। इसके बाद पूर्वाह्न 10:45 मिनट पर लौट गए। यातायात व्यवस्था का सेवादारों ने भी मोर्चा संभाला। डेरा प्रमुख का पहले 13 व 14 जून को परौर सत्संग डेरा में आने का कार्यक्रम था लेकिन अब तीन अक्तूबर दो दिवसीय दौर पर आएंगे।
बता दें कि स्थानीय गांवों दरंग, घनैटा, धौरण और परौर के कुछ इलाकों में निर्माण को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। प्रशासन से लेकर सरकार तक मामला उठाया है। यह मामला एनजीटी में विचाराधीन है। लोग कभी बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लोगों का आरोप है कि संस्था की ओर से पहाड़ियों और पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें