फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद में चबाया उपप्रधान का अंगूठा

Sun, 06 Oct 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव की दगोह पंचायत में रास्ते के निर्माण को लेकर हुए विवाद में उपप्रधान का अंगूठा चबाने का मामला सामने आया है। उपप्रधान चंद्रभान ने इस संबंध में आरोपी 72 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबागांव खंड की दगोह पंचायत में एक रास्ते का निर्माण कार्य चला हुआ था। शनिवार को जब दगोह पंचायत के प्रधान की मौजूदगी में उपप्रधान चंद्रभान और पंचायत सदस्य सुदेश कुमारी जमीन का जायजा लेने के लिए गए थे। मौके पर साथ में चमन लाल और ध्रुवदेव भी मौजूद थे। इस बीच आरोपी के साथ विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उपप्रधान ने आरोप लगाए कि इस मारपीट में आरोपी बुजुर्ग ने उनका अंगूठा चबा लिया। इससे उनको चोट लगी और उन्होंने एक्सरे करवाया है। उधर, लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने उपप्रधान का मेडिकल करवा करके मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें