फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घेरा से करेरी तक बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक

Fri, 31 Oct 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों से किए वादे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक और शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों के वादे को पूरा कर एचआरटीसी की बस में ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ घेरा से करेरी तक सफर किया। पिछले दिनों ग्रामीणों ने बस सेवा बहाल करने की मांग रखी थी, लेकिन अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का हवाला देकर बस संचालन संभव न होने की बात कही थी। इस पर विधायक पठानिया ने स्वयं स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, आरएम धर्मशाला साहिल कपूर और ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा करते हुए पूरी सड़क का निरीक्षण किया। बस को करेरी से लगभग 500 मीटर पीछे तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को करेरी से आगे क्षतिग्रस्त सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बस सेवा करेरी तक नियमित रूप से शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें