फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना की गहराई निखारती है शिष्यत्व : विष्णु अर्चना

Sun, 03 May 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मटौर में दिव्य ज्योति जाग्रित संस्थान की ओर से आयोजित कथा में उप​स्थित संगत। आयोजक
विज्ञापन
धर्मशाला। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रविवार को मटौर (कांगड़ा) में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम एवं भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भजनों से हुआ। साध्वी विष्णु अर्चना भारती ने कहा कि साधना की गहराई शिष्यत्व को निखारती है। भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए साधना अत्यंत आवश्यक है। केवल बाहरी दिखावे से भक्ति संभव नहीं है। इसके लिए आंतरिक साधना आवश्यक होती है। साधना के माध्यम से ही मनुष्य अपने भीतर की अशुद्धियों को दूर कर आत्मा की शुद्धि कर सकता है। जब तक साधक नियमित साधना नहीं करता तब तक वह गुरु भक्ति के वास्तविक अर्थ को समझ नहीं सकता। सत्संग में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें