धर्मशाला पालमपुर रोड मार्ग पर कैंची मोड़ के पास टूटे सीवरेज के ढक्कन को किया गया ठीक। अमर उजाला
धर्मशाला। धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर चरान के पास सड़क पर सीवरेज चैंबर के टूटे ढक्कन से बना हादसे का खतरा आखिरकार दूर हो गया। अमर उजाला में 1 जुलाई को छपी खबर के बाद जल शक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त ढक्कन को बदल दिया है और आसपास कंक्रीट भी डाल दी है।
चरान के पास मोड़ पर सीवरेज चैंबर का ढक्कन दो माह से टूटा हुआ था। इससे दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी, जो कि अब खत्म हो गई है। जल शक्ति विभाग धर्मशाला मंडल के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने बताया कि ढक्कन दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलेगी।