फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत बोर्ड में पद समाप्त करने पर नूरपुर में प्रदर्शन

Sat, 08 Feb 2025 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। -स्रोत: संगठन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड में समाप्त किए गए पदों के विरोध में शुक्रवार को नूरपुर के 220 केवी सब स्टेशन प्रांगण में कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नूरपुर, जसूर, गन्नोह, सुल्याली और गंगथ के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राज्य संगठन मंत्री अश्विनी ठाकुर ने कहा कि सरकार ने जेनरेशन संचार विंग के करीब 700 पद समाप्त कर दिए हैं। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय और परिचालन विंग में भी हजारों पदों को खत्म करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बोर्ड के 51 पदों को पहले ही समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा 81 आउटसोर्स कर्मियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
अश्विनी ठाकुर ने कहा कि अगर अब भी सरकार सचेत नहीं हुई तो 11 तारीख को हमीरपुर में होने वाली महापंचायत के रूप में सरकार को खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज एकत्रित सभी कर्मचारियों तथा अभियंताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि सभी विद्युत कर्मचारी और अभियंता वर्क टू रूल के हिसाब से ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें