फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पटवार वृत्त सिहोटू को धीरा से जोड़ने की उठाई मांग

Thu, 26 Jun 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत और पटवार वृत सिहोटू के वाशिंदों ने वृत्त को फिर से धीरा में जोड़ने की गुहार लगाई है। इस वृत्त को भाजपा सरकार के समय पालमपुर से अलग कर धीरा शिफ्ट कर दिया था। कांग्रेस ने आते ही अधिूसचना को डिनोटिफाइड कर इस क्षेत्र को फिर पालमपुर से जोड़ दिया है। सिहोटू ग्राम पंचायत के उप प्रधान डॉ. किशोर, सुरजीत कुमार, राजेंद्र कुमार, बिहारी लाल, त्रिलोक चंद और अन्य का कहना है कि सिहोटू से पालमपुर की दूरी करीब 30 किलोमीटर तक है।
विज्ञापन



सिहोटू से धीरा मात्र एक किलोमीटर दूर है। सीएम सुक्खू से मांग की है कि सिहोटू पटवार वृत को शीघ्र पालमपुर उपमंडल से काटकर धीरा से जोड़ा जाए। उधर, विधायक विपिन परमार ने कहा कि सिहोटू की जनता की इस सुविधा को बहाल करने के लिए विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जाएगा। वहीं, राज्य सहकारी कृषि एवम ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि सिहोटू पटवार वृत्त को धीरा उपमंडल के अंतर्गत लाने के प्रयास जारी हैं और जनता की इस मांग पर मुख्यमंत्री से बात की जा चुकी है। जल्द ही जनता को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें