धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिले के लोगों से आग्रह किया कि जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना संबंधी जानकारी अवश्य दर्ज करें। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि 15 जून तक जानकारी भर सकते हैं। प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा जो कि ‘गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना’ पर आधारित होगा। द्वितीय चरण में अगले वर्ष फरवरी में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में सितंबर में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। ब्यूरो