फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाडासीबा में एसडीएम दफ्तर की मांग ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा में एसडीएम दफ्तर की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के दौरे से पहले गरमाई सियासत
संवाद न्यूज एजेंसी
डाडासीबा (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आज तक एसडीएम कार्यालय स्थापित नहीं हो पाया है। इस प्रशासनिक खालीपन के खिलाफ अब क्षेत्रवासियों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री के परागपुर दौरे को देखते हुए डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा जिले का एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां के लोगों को आज भी एसडीएम स्तर के कार्यों के लिए दूसरे विधानसभा क्षेत्र में भटकना पड़ता है। इससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जसवां-परागपुर विस क्षेत्र के लिए रक्कड़ और कोटला-बेहड़ में दो एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। हालांकि, सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान सरकार ने यह दोनों अधिसूचनाएं रद्द कर दी थीं। इसी फैसले के बाद डाडासीबा क्षेत्र के लोगों ने संगठित होकर डाडासीबा को एसडीएम कार्यालय के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया है। प्रधान डाडासीबा सुचिता कंवर, उप प्रधान परमेश्वरी दास, प्रधान व्यापार मंडल डाडासीबा राजिंदर गोगा, पूर्व प्रधान जैसी राम, पूर्व प्रधान धर्म चंद, रणजीत परमार, रितेश शर्मा, अजय कुमार, वीर जगमोहन पठानिया, संजीव शर्मा आदि का कहना है कि यदि डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय स्थापित किया जाता है तो जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें