फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर स्कूल के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Fri, 28 Aug 2026 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। फतेहपुर-बडूखर मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर के मुख्य द्वार के पास सड़क पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठी है। स्थानीय निवासी राजीव, संदीप, आनंद और साहिल आदि का कहना है कि स्कूल के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। इसके बावजूद यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण विद्यार्थियों के साथ किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें