फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एससी/एसटी सब प्लान का एक्ट बनाने की मांग

Tue, 25 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ससी-एसटी विकास निधि के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन के माध्यम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्टेट कमीशन फॉर एससी/एसटी सब प्लान के संयुक्त तत्वावधान में एसडीएम कार्यालय बैजनाथ के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कबीर समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्यक्ष मस्तराम ने की।
प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर एससी/एसटी सब प्लान के लिए सख्त कानून (एक्ट) बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मस्तराम ने कहा कि एससी/एसटी वर्ग की आर्थिक हिस्सेदारी का बजट केवल इसी समाज के उत्थान पर खर्च होना चाहिए, इसे अन्य विकास कार्यों में डायवर्ट नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाकर दलित समाज को उसकी आर्थिक हिस्सेदारी प्रदान की जाए।
कबीर पंथ समाज सुधार सभा बैजनाथ इकाई एवं भूमि अधिकार मंच के सचिव संजय कुमार ने अन्य पांच राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी यह कानून लागू करने की मांग की। वहीं, गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष सूबेदार मिलाप चंद ने कहा कि सरकार बजट में एससी/एसटी सब प्लान की राशि को कानूनी प्रावधान बनाकर वंचित वर्ग के कल्याण पर ही खर्च करे।
इस अवसर पर कन्या फाउंडेशन के संस्थापक राज कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सहित विभिन्न सभाओं, महिला मंडलों के प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें