हरिपुर (कांगड़ा)। हरिपुर को विकास खंड कार्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजाओं की रियासत हरिपुर गुलेर एक ऐतिहासिक शहर है। यहां का इतिहास काफी प्राचीन है। किसी जमाने में हरिपुर एक रियासत हुआ करती थी, जिसकी राजधानी गुलेर थी।
अब हरिपुर को तहसील का दर्जा भी मिल चुका है और यहां पर दर्जनों गांवों के लोग कार्य के लिए आते हैं। क्योंकि हरिपुर एक प्रमुख बिंदु है जो कि कई गांवों से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों सुशील, विवेक, अजय, रोशन, सुनील, राजेश, संजय, अभिषेक, गौरव, कवि और सुरेंद्र ने मांग की है कि हरिपुर को बीडीओ ऑफिस का लाभ जनता जल्द से जल्द दिया जाए। इससे लोगों को इससे मिलने वाली सुविधाएं समीप ही प्राप्त हो सके। लिहाजा प्राचीन शहर होने के नाते हरिपुर को बीडीओ ऑफिस का दर्जा मिलना अब समय की मांग बन चुकी है। लोगों का कहना है कि हरिपुर को अति शीघ्र बीडीओ ऑफिस का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि हरिपुर में लगभग सभी सरकारी कार्यालय हैं, लेकिन बीडीओ ऑफिस की मांग लंबित है। संवाद