पालमपुर (कांगड़ा)। आईटीआई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कर्मचारियों के लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) और बकाया एरियर जारी करने की मांग की है।
महासंघ का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि कर्मचारियों का डीए पिछले कई वर्षों से लंबित है, जिससे उन्हें हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप डोगरा, राज्य महासचिव भादर सिंह, राज्य मीडिया प्रभारी हितेंद्र कुमार हिमराल, धर्मशाला वृत्त के महासचिव परमवीर भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से डीए की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने आशंका जताई कि बरसात के दौरान आई आपदाओं के बीच कहीं कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता फिर टल न जाए। कर्मचारियों ने सरकार से स्वतंत्रता दिवस पर डीए और एरियर जारी कर राहत देने की मांग की