फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक पवन काजल से मिला ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
मटाैर में विधायक पवन काजल से मिलता संगठनात्मक जिला कांगड़ा ओबीसी मोर्चा के सदस्य। स्त्राेत-भाजप
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर कांगड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बधाई दी है। संगठनात्मक जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल मटौर कार्यालय में विधायक काजल से मिला और पार्टी हाईकमान का आभार जताया।
विज्ञापन

सुरेश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग के युवा विधायक को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देकर वर्ग को गौरव दिया है। ओबीसी वर्ग विधायक काजल के नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करेगा। मोर्चा ने प्रस्ताव पारित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पवन काजन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने ओबीसी वर्ग, किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं किए। न तो महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिला और न ही बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। विधायक काजल ने कहा कि हाईकमान ने जो भरोसा जताया है, उसे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर और ओबीसी वर्ग को संगठित कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही ओबीसी बहुल विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने और संगठनात्मक समीक्षा करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय चौधरी, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, अमितेश शाह, जगदीश, रोशनलाल सिहोत्रा, विजय कुमार, रिंपल कुमार, राजन कुमार, रजनीश मोना, सचिन, हरी सिंह, डॉ. भगत राम सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें