फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा अस्पताल को मिले दो विशेषज्ञ डॉक्टर, रोजाना पहुंचे रहे 700 मरीज

Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा अस्पताल
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल देहरा में सात साल बाद स्थायी रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती से गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। रेडियोलॉजिस्ट के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) के कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था लेकिन अब सरकारी अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। साथ ही, शिशु रोग विशेषज्ञ की मौजूदगी से छोटे बच्चों का इलाज भी अब बेहतर ढंग से हो पा रहा है, जिससे माताएं अब निजी क्लीनिकों के बजाय सरकारी अस्पताल की ओर रुख कर रही हैं।
अस्पताल में पहले रोजाना की ओपीडी 500 से 550 के बीच रहती थी, जो अब बढ़कर 700 तक पहुंच गई है। अस्पताल में कुल 24 स्वीकृत डॉक्टरों के पदों में से 20 पद भरे हुए हैं और वर्तमान में 11 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें स्त्री रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया और डेंटल स्पेशलिस्ट शामिल हैं। सिविल अस्पताल देहरा के एसएमओ डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि दो नए विशेषज्ञों की नियुक्ति से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अल्ट्रासाउंड करवाने और शिशु रोग विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। देहरा, जसवां परागपुर और ज्वालामुखी क्षेत्र से भी मरीज अब सिविल अस्पताल देहरा में इलाज करवाने आ रहे हैं। अस्पताल पर करीब दो लाख की आबादी की सेहत का जिम्मा है, जिसे अब पहले से बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें