देहरा वाईपास पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। स
देहरागोपीपुर(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के वृत कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन वृत भवन को भी लोगों को समर्पित किया। इस दौरान सीएम ने लगभग 233.55 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने देहरा में 38 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले परिधि गृह भवन, नागरिक अस्पताल देहरा में 26.82 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक और देहरा में 99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया।
इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये से निर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक और ग्राम पंचायत बाड़ा में सुनहेत-बस्सी सड़क पर नारद खड्ड पर 1.75 करोड़ रुपये से बने पुल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने देहरा बाईपास पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 10 लाख रुपये की प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ ही 4.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह, देहरा-सुनहेत से बस्सी सड़क पर देही खड्ड पर 4.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल, सुनहेत से बस्सी सड़क पर ढलियारा खड्ड पर 8.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। वहीं, देहरा क्षेत्र में यूवी और गैसीय क्लोरीनेशन के साथ 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 24 जलापूर्ति योजनाओं के जल उपचार संयंत्र का शिलान्यास भी किया। उन्होंने गत मंगलवार को देहरा क्षेत्र के लोगों को 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की थीं।
देहरा वाईपास पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। स