फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल की पंचायत सिद्धपुरघाड़ में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह (45) पुत्र माली राम वार्ड नंबर दो का निवासी था।
विज्ञापन

रणजीत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि रात को रणजीत सिंह अपने खेतों में लावारिस पशुओं को खदेड़ने के लिए घर से निकला। घर पहुंचा तो उसे चक्कर आने लगे। उसकी पत्नी ने उसके पैरों की ओर देखा तो एक घाव बना हुआ था। तभी उसके परिवार ने उसका घरेलू उपचार शुरू कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़न गई। उसके बाद मंदिर ले गए। मंदिर के पुजारी ने उसकी गंभीर हालात को देखने हुए उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे नूरपुर अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बौड़ में उसकी मौत हो गई।
रणजीत मेहनत मजदूरी करता था। उपप्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि रणजीत सिंह गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें