फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल बाजार में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत डमटाल में एक ढाबे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल में एक ढाबे के पास खून से लथपथ शव राहगीरों ने देखा। राहगीरों ने पुलिस थाना डमटाल को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। कोई आईडी प्रूफ नहीं मिला है, जिससे पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुुर अस्पताल भेज दिया है। डीआईजी सुमेधा द्विवेदी और एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने पुलिस को जल्द जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें