फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी किनारे मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। बागकुल्जा पंचायत के पास ब्यास नदी में लगे सोमा स्टोन क्रेशर के पास शव मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार को लोगों ने नदी किनारे एक शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने लंबागांव पुलिस को दी। लंबागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार यह शव किसी नेपाली मूल के युवक का लग रहा है, जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। ऐसा लगता है कि यह शव पानी में बहकर आया है। मृतक के दाहिने पांव में सिर्फ काले रंग का जूता है। लंबागांव पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के थानों को सूचित कर दिया है। लंबागांव पुलिस थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए टांडा में रखा जाएगा। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें