फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रक्कड़ में 8 कनाल में मक्की बरबाद

विज्ञापन
रक्कड़ में बारिश से ढही मक्की की फसल। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। जिले में बारिश अब किसानों के लिए आफत बनने लगी है। रक्कड़ तहसील के तहत आते गांवों में करीब आठ कनाल भूमि पर मक्की की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। तेज तूफान के कारण मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं दूसरी एक स्कूल का पुराना कमरा भी बारिश के कारण गिर गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तहसील रक्कड़ के अंतर्गत सुरेश, विशंबर, रोशन, अमर सिंह और पंजाब सिंह आदि की करीब आठ कनाल भूमि में मक्की की फसल बिछ गई है। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय सरड़ डोगरी का पहले से जर्जर हालत में स्लेटपोश कमरा भी बारिश के कारण गिर गया है। सरड़ डोगरी पंचायत के प्रधान रूप कुमार ने बताया कि स्कूल का कमरा पहले ही जर्जर था। स्कूल नए भवन में चल रहा है, फसलों को हुए नुकसान के लिए जिला प्रशासन से किसानों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें