फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी के फकलोह गांव में मिला मृत तेंदुआ

Sat, 30 Nov 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी के फकलोह गांव में मिला मृत तेंदुए का शव।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पंचायत हिरण के गांव फकलोह में शुक्रवार को एक तेंदुए का शव मिला है। मृत तेंदुए के मिलने से गांववासियों में भय का माहौल है। फकलोह के गांववासियों को साथ लगते खेतों में एक मृत तेंदुआ मिला। इसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी।
विज्ञापन

मृत तेंदुए के शरीर पर खून के निशान पाए गए थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर दरंग पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सक ने बताया कि तेंदुए को किसी जंगली जानवर के नुकीले सींग लगे हैं और खून भी काफी बहा है, हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। डीएफओ देहरा, सन्नी वर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें