फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छतड़ी में फंदे से लटका मिला बिहार के मजदूर का शव

Thu, 28 May 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर के छतड़ी में बुधवार को एक मजदूर का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र, निवासी बिहार के रूप में की गई है।
विज्ञापन

घटना की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले की आधिकारिक सूचना पुलिस को सत्य प्रकाश, निवासी मोही (जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) ने दी, जो एनएचएआई कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर से मुख्य आरक्षी निशांत राणा ने पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें