फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्टेडियम के बाद अब खड्डों में उमड़ने लगे सैलानी

Thu, 28 May 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
​​देसी स्वि​मिंग पूल का मजा..जिला कांगड़ा में गर्मी बढ़ने से दिन में लोगों को पसीने छूट रहे ह
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों के समापन के बाद पर्यटक अब शहर के आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों और खड्डों का रुख करने लगे हैं। बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में पर्यटक मांझी खड्ड पहुंचे। यहां लोगों ने ठंडे पानी में नहाने का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

दिनभर तेज धूप और गर्म मौसम के बीच मांझी खड्ड का ठंडा पानी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। परिवारों के साथ पहुंचे सैलानी खड्ड किनारे बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए। लोगों में प्रवेश कुमार, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, अनूप, त्रिलोक, अमन और अश्वनी आदि का कहना है कि आईपीएल मैचों के दौरान धर्मशाला पहुंचे कई पर्यटक अब आसपास के प्राकृतिक स्थलों की ओर घूमने निकल रहे हैं। खड्ड किनारे छोटे कारोबारी और फूड स्टॉल संचालकों के कारोबार में भी इन दिनों बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
प्रशासन ने की है सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से खड्डों में सावधानी बरतने की अपील की है। पर्यटकों को गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने और तेज बहाव वाले स्थानों में न उतरने की सलाह दी है। गर्मियों के मौसम में अक्सर खड्डों में डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें