फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सद्भावना दिवस पर डीसी ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस का मूल उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए समाज में शांति और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार की हिंसा और भेदभाव का विरोध करेंगे इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न उपमंडल कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें