फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दीनदयाल स्पर्श योजना में डीएवी बनखंडी चमका

Sun, 26 Apr 2026 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल बनखंडी ने डाक विभाग की दीनदयाल स्पर्श योजना में उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 विद्यालयों से 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिनमें से सर्वाधिक 26 विद्यार्थी डीएवी बनखंडी के हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। देहरा डाक विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रदान किया और उन्हें इस योजना का महत्व बताया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें