फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोरलेन प्रभावितों के लिए संघर्ष करने वाले दरबारी सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के अध्यक्ष दरबारी सिंह (74) का निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव नागाबाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम विदाई में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दरबारी सिंह लंबे समय से फोरलेन संघर्ष समिति के माध्यम से परियोजना से प्रभावित और विस्थापित परिवारों की आवाज बुलंद कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके निधन पर फोरलेन संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह हीर और सुदर्शन शर्मा ने दुख व्यक्त किया। कुछ समय पूर्व उनका वाहन एक लावारिस पशु से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद से ही से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें