फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपर सुरानी चौक पर चार मंजिला भवन को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंचायत सुरानी के अपर सुरानी चौक पर भूस्खलन से एक चार मंजिला मकान खतरे की जद में आ गया है। पंचायत प्रधान बीरबल ने बताया कि पिछले कई दिन से हो रही भारी बरसात के कारण भवन के आसपास की जमीन खिसक रही है। स्थिति को देखते हुए परिवार को तुरंत मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित परिवार के रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रधान ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। वहीं, भूस्खलन से करीब 10 घरों को खतरा पैदा हो गया है, जो कभी भी गिर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें