फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू पशु बीमा पर मिलता है 50% अनुदान : डाॅ. गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग की उपनिदेशक डाॅ. सीमा गुलेरिया ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालन को मजबूत करने के लिए जिले में पशुपालन विभाग सार्थक कदम उठा रहा है। विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाएं न केवल पशुपालकों की आय में वृद्धि कर रही हैं, बल्कि पशु स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार लाकर ग्रामीण जीवन को नई दिशा भी दे रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशुपालकों को संगठित करने और दुग्ध उत्पादन को व्यावसायिक रूप देने के लिए विभाग ने दुग्ध उत्पादक सहकारिता समितियों का गठन किया है। कांगड़ा में अब तक 50 समितियां गठित की जा चुकी हैं। ये समितियां न केवल पशुपालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवा रही हैं, बल्कि उन्हें सामूहिक शक्ति के रूप में आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। इसके अतिरिक्त पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए दुधारू पशु बीमा योजना लागू है। इसमें पात्र लाभार्थियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में अब तक 5048 दुधारू पशुओं का बीमा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पशुओं में फैले रोग से निपटने के लिए विभाग ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया है। उच्च नस्ल के पशुओं के संवर्द्धन के लिए विभाग ने 60 प्रतिशत अनुदान पर मेढ़ा वितरण योजना भी शुरू की है। हिम कुक्कुट पालन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान पर तीन हजार चूजे उपलब्ध करवाए जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें