नन्हें पहलवान, बड़े दांव... धर्मशाला के दाड़ी में धुम्मूशाह मेले में दंगल के पहले दिन दांवपेच
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बुधवार को दाड़ी में धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन बुधवार को भराड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दंगल का शुभारंभ किया। पहले दिन अखाड़े में नन्हें पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भारत में कुश्ती की शुरुआत एक व्यायाम के रूप में हुई लेकिन यह पेशेवर खेल के रूप में उभरा है, जो भारत को इंटरनेशनल लेवल पर शोहरत दिला रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन को स्वस्थ रखने में अहम योगदान देती हैं और युवा पीढ़ी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इससे पहले मेला अधिकारी एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि मेले के आयोजन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। मेले में नगर निगम के ज्वाइंट कमीशनर सुरेंद्र कुमार कटोच, तहसीलदार गिरिराज ठाकुर, जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी सन्नी शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नन्हें पहलवान, बड़े दांव... धर्मशाला के दाड़ी में धुम्मूशाह मेले में दंगल के पहले दिन दांवपेच - फोटो : संवाद
नन्हें पहलवान, बड़े दांव... धर्मशाला के दाड़ी में धुम्मूशाह मेले में दंगल के पहले दिन दांवपेच - फोटो : संवाद