धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को आई आपदा ने 57.7212 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान जिले में सबसे ज्यादा नुकसान जवाली उपमंडल में 28 करोड़ रुपये हुआ है। इसके बाद उपमंडल धर्मशाला 9.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं उपमंडल शाहपुर के तहत बोह घाटी में हुई त्रासदी का आकलन अभी तक किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला कांगड़ा में हुई त्रासदी से राजस्व विभाग, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अलावा मकान, दुकान व गोशालाएं गिरने से 57.7212 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उपमंडल जवाली में 28 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। भारी बारिश के कारण जवाली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग को काफी क्षति पहुंची है, जिसके चलते इतना नुकसान आंका गया है। इसके अलावा उपमंडल धर्मशाला में 9.52 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें लोनिवि को 3.73 और जलशक्ति विभाग को 3.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और धीरा उपमंडल में नुकसान नहीं हुआ है।
किस उपमंडल में कितना नुकसान
उपमंडल नुकसान (करोड़ में)
नगरोटा बगवां 1.57
धर्मशाला 9.52
फतेहपुर 0.01
ज्वालामुखी --
कांगड़ा 9.476
जयसिंहपुर --
जवाली 28
देहरा 1.039
नूरपुर 2.2172
पालमपुर 0.30
धीरा --
इंदौरा 4.629
बैजनाथ 0.96
शाहपुर आकलन जारी है...
जिला में सोमवार को आई आपदा से 57.7212 करोड़ रुपये का नुकसान विभिन्न विभागों को हुआ है। शाहपुर उपमंडल के तहत बोह घाटी में चल रहे राहत कार्यों के चलते अभी तक आकलन किया जा रहा है।
- रोहित राठौर, एडीएम, कांगड़ा।