धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को अब क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगी। होटल एसोसिएशन धर्मशाला की ओर से तैयार की गई अधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ गुरुवार को धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि सोशल मीडिया हैंडल तैयार करने पर हुई चर्चा के बाद वेबसाइट शुरू करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। इस वेबसाइट पर पर्यटकों को धर्मशाला के होटल, कमरों की उपलब्धता, स्थानीय व्यंजन, त्योहार, तिब्बती मठ, दलाईलामा की प्रार्थना सभाएं, कैंपिंग स्पॉट, ट्रैक, कला-संस्कृति, रमणीय स्थान और यहां तक कि परिवहन सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। संवाद