फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दैहण छिंज मेला कल से, बड़ी माली के विजेता को मिलेंगे 71 हजार

Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारंडा (कांगड़ा)। क्षेत्र का ऐतिहासिक दैहण मेला इस वर्ष 3 अप्रैल से शुरू हो होगा। यह मेला 6 अप्रैल तक चलेगा। मेला कमेटी अध्यक्ष गगन कुमार ने बताया कि मेले के अंतिम दिन दंगल की बड़ी माली में विजेता को 71 हजार और छोटी माली के विजेता 41 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ 3 अप्रैल को प्रदेश इंटक के महासचिव एवं जिला इंटक अध्यक्ष संजय सैनी करेंगे। 4 अप्रैल को गुग्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वेद पुजारी मुख्यातिथि होंगे। 5 अप्रैल को सुभाष नर्सिंग कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर भुवनेश सूद मुख्यातिथि और 6 अप्रैल को अधिवक्ता एवं समाजसेवी रविंद्र रणौत मेले का समापन करेंगे।
5 अप्रैल को महिलाओं के लिए रस्सा-कशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता टीम को सात और उपविजेता को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जलेबी रेस और म्यूजिकल चेयर रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें