फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी नर्सिंग संस्थान में सिलिंडर में धमाका, रिकॉर्ड जलकर राख

Wed, 12 Aug 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा के ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग में राख हुआ सामान। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। मिशन अस्पताल कांगड़ा द्वारा संचालित एक निजी नर्सिंग संस्थान में सोमवार आधी रात को सिलिंडर में हुई धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। आधी रात जोरदार धमाके के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने संस्थान का सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया और भवन को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आधी रात को अचानक धमाके की सूचना मिलने के बाद संस्थान के प्रशासक ईं एमएस रेयात ने टीम के साथ परिसर का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि मामला किसी गहरी साजिश से जुड़ा हो सकता है। संस्थान के प्रतिनिधियों के अनुसार सीसीवीटी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध कैद हुआ है। संदिग्ध ने रसोई से गैस सिलिंडर बाहर निकाला और उन सभी कमरों की अलमारियां तोड़ दीं जहां रिकॉर्ड रखा था।
रिकॉर्ड को आग के हवाले करने के बाद सिलिंडर में ब्लास्ट करवाया गया, जिससे कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संस्थान से लैपटॉप और बायोमीट्रिक मशीन भी गायब पाई गई है। घटना से ठीक पहले संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध आरोपी की हरकतें कैद हुई हैं। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी मुंह ढककर भीतर घुसा और लाइट ऑन करके अलमारियों की तलाशी ली। इसके बाद उसने कुर्सी पर चढ़कर नुकीली चीज से सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी मनोज धीमान ने कहा कि पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें