फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएंडवी अध्यापक संघ ने सम्मानित किए होनहार

Wed, 28 May 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अवेरी स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करते सीएंडवी अध्यापक संघ के सदस्य। -स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जमा दो की छात्रा नेहा को शैक्षणिक और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेहा ने सत्र 2024-25 में बेस्ट गर्ल एथलीट हिमाचल प्रदेश का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंडपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा शानवी राणा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल, खंड प्रधान पंचरुखी सुरेश कुमार, सहसचिव हरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य छात्रों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें