जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में साेमवार को जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार, उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, सीनियर अध्यापक राज कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। विदाई समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण रहा। संवाद