फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर में मकर सक्रांति पर घृतमंडल के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर मंदिर के गर्भ गृह में पवित्र शिवलिंग के अर्धनारीश्वर के रूप में विराजमान भगवान शिव और मां पार्वती पर घृत मंडल चढ़ाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मंदिर पुजारियों सदन शर्मा, सुरेंद्र आचार्य, धमेंद्र शर्मा, शांति सरूप, शशिपाल, रवि कुमार, संजय शर्मा, शशि कुमार और रमेश कुमार की देखरेख में देसी घी को पिघला कर मक्खन के पेड़े बनाने का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद शिवलिंग पर घृतमंडल चढ़ाने का कार्य शुरू हो जाएगा और करीब 9 बजे तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले कम देसी घी का प्रयोग किया जाएगा। इस बार करीब अढ़ाई क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों से शिवलिंग का शृंगार किया जाएगा। मंदिर पुजारी सुरिंद्र आचार्य और धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार 108 बार ठंडे पानी से धोने और बाद में सूखे मेवों के साथ सात दिन तक घी के पवित्र शिवलिंग पर चढ़े रहने के बाद यह घी एक औषधि का रूप ले लेता और चर्म रोगों में सहायक रहता है। मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा और अमन सूद ने बताया कि सात दिन के बाद इस घी को प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु घृतमंडल के लिए घी दे रहे हैं और जो भी कमी रहेगी, उसे ट्रस्ट पूरा करेगा। मंदिर न्यास की सहायक आयुक्त एवं एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि मंदिर में घृत मंडल चढ़ाने के लिए कोविड नियमों की पालना की जाएगी और केवल मात्र न्यास के अधिकृत पुजारी ही इस कार्य में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें