फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू के कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताएं करें पूर्ण: ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सीयू के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा व धर्मशाला में स्थायी कैंपस बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने में तेजी लाएं। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। इस बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन से भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी की समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि सीयू के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान व हिम केयर योजना का सुचारु क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए। पात्र लोगों को इस योजना के लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाए। विभिन्न रोगों के उपचार में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र प्रायोजित स्कीमों की नियमित तौर पर समीक्षा की जाए व विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कृषि विभाग के अधिकारी नियमित तौर पर फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करें। बैठक में महिला एवं बाल विकास की विभिन्न्न योजनाओं, पोषण अभियान, गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें