फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण दो दिन से सीटी स्कैन नहीं हो रहे। सीटी स्कैन न होने से गंभीर मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन सड़क दुर्घटना, सिर में चोट, फेफड़ों और पेट संबंधी बीमारियों सहित कई मामलों में सीटी स्कैन की आवश्यकता होती है।
वीरवार को मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे मेहर सिंह ने बताया कि वह सास को आपातकालीन वार्ड में लेकर आए थे। चिकित्सक ने जांच के बाद सीटी स्कैन कराने की सलाह दी लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि मशीन खराब है। उन्हें बताया गया कि मशीन एक-दो दिन बाद ठीक होगी। ऐसे में अब दोबारा जांच के लिए अस्पताल आना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें