फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएसआईआर ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए खुलेगा

Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अब तक देश-विदेश में अपनी खूबसूरती का ढंका बजा चुके काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल (सीएसआईआर) संस्थान पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन बुधवार से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन



सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश यादव ने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पिछले साल फूलों के रंग-बिरंगे इस ट्यूलिप गार्ड को देखने करीब 80 हजार लोग आए थे। जिसे देख इस बार यह संभावना जताई जा रही है कि एक लाख से अधिक लोग गार्डन के नजारे देखने आ सकते हैं। खास बात यह है कि ट्यूलिप गार्डन को देखने के लिए कोई टिकट नहीं है। गार्डन में करीब छह प्रजातियों के 50 हजार फूल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें