राजकीय महाविद्यालय मझीण में शपथ लेने के बाद एससीए पदाधिकारी और कक्षा प्रतिनिधि प्राचार्य के
खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय मझीण में सत्र 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित सीएससीए के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्र परिषद के कार्य एवं महत्व के बारे में बताया। वहीं विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. सारिका ने किया। अध्यक्ष पद पर रुचिका ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कल्पना कौंडल ने उपाध्यक्ष, दिव्यांशी राणा ने सचिव तथा अंजलि ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। पैनल के सदस्यों में विभिन्न कक्षाओं से कक्षा प्रतिनिधि तथा क्लब एवं सोसायटी के सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ सेवानिवृत्त प्राचार्य बलजीत जमवाल, प्रो. मुक्ता मनी, डॉ. नीलम, प्रो. मोहिनी और प्रो. लकी भी मौजूद रहे। संवाद