थुरल स्कूल के स्वयंसेवी मुख्यातिथि तिलक राणा के साथ। स्रोत एन एस एस यूनिट
थुरल (कांगडा़)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थुरल में स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। परियोजना कार्य के अंतर्गत गोद लिए गांव हेव के प्राचीन मंदिर रिडुबे वाली माता मंदिर परिसर की सफाई की। बौद्धिक सत्र में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में डॉ. तिलक राज राणा, प्रवक्ता रसायनिक विज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी सिकंदर मिन्हास ने तिलक राज राणा को एनएसएस की टोपी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी पूजा शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। संवाद